ग्रेटर नोएडा । ग्रेनो वेस्ट के गौड़ सिटी-2 स्थित रक्षा एडेला सोसाइटी और सेक्टर म्यू-1 में रविवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। दोनों स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। रक्षा एडेला सोसाइटी में राष्ट्रीय ब्राह्मण एवं सनातन एकता संघ के तत्वावधान में शाम 5 बजे दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।
वहीं सेक्टर म्यू-1 में आरडब्ल्यूए कोषाध्यक्ष कुलदीप त्रिपाठी के नेतृत्व में जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में ब्राह्मण समाज के लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में अर्पित तिवारी, जीके मिश्रा, मुकेश दीक्षित, राघवेंद्र त्रिपाठी, विनय शर्मा, अयोध्या अवस्थी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।