फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बुजुर्ग महिला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। आस्था ग्रीन्स सोसाइटी में सुबह टहल रही 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पीड़ित परिवार की तहरीर पर बिसरख पुलिस ने बुधवार को अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आस्था ग्रीन्स सेक्टर-4 के टावर-2 निवासी सत्यप्रकाश पाठक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि घटना 17 अक्तूबर की है। उनकी माता सरोजनी देवी पाठक सोसाइटी में नीचे टहलने गई थीं। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही सत्यप्रकाश मौके पर पहुंचे और मां को उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-3 स्थित नुमेड अस्पताल ले गए। कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


फैक्टरी से लौट रहे कर्मचारी को लोहे की रॉड से किया हमला


ग्रेटर नोएडा। थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र में ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे एक फैक्टरी कर्मचारी पर बाइक सवार हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। मानिक खन्ना ने पुलिस को बताया कि उनके पिता रवि उर्फ रविंद्र खन्ना ईकोटेक-3 स्थित मल्होत्रा इलेक्ट्रॉनिक्स में काम करते हैं। 21 अक्तूबर की रात वह फैक्टरी से अपनी बाइक से घर के लिए निकले थे। जब वह गुप्ता होटल के पास पहुंचे, तभी बुलेट और स्प्लेंडर बाइक पर सवार लोगों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने हेलमेट और लोहे की रॉड से उन पर जान से मारने की नीयत से हमला किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने घायल को पहले बिसरख के सीएचसी में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें कृष्णा हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। वहीं कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें