फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रेप व लूट के मामले में 14 दिन में केस दर्ज करने का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। जिला न्यायालय की एक कोर्ट ने रेप और लूट के एक मामले में फेज-2 कोतवाली पुलिस को 14 दिन में केस दर्ज कर जांच करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई कर आदेश जारी किया है। पीड़िता मूलरूप से संभल जिले की रहने वाली है। वो फिलहाल फेज-2 कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किराये पर रहती है और मजदूरी करती है। उसका आरोप है कि उसके गांव का रहने वाले युवक भी उसके साथ काम करता है। उसका घर पर आना जाना था। आरोप है कि 15 मार्च 2026 को वो घर में अकेली थी। तभी आरोपी घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद घर से नकदी व जेवरात लूटकर फरार हो गया। कोर्ट ने पीड़िता का प्रार्थना पत्र स्वीकार कर पुलिस को 14 दिन के अंदर केस दर्ज कर जांच करने का आदेश दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें