ग्रेटर नोएडा। इकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र में एक युवक को दोस्त की जन्मदिन पार्टी में जाना भारी पड़ गया। 14 अक्तूबर को युवक पार्टी में शामिल होने के बाद वापस लौट रहा था। रास्ते में बाइक खड़ी कर लघुशंका करने लगा। आरोप है कि तभी एक बदमाश ने उसकी बाइक चोरी कर ली। पीड़ित नोएडा के नया गांव निवासी विनय यादव ने कोतवाली में शिकायत दी। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो