दादरी (संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के बंबावड गांव में प्रधान पुत्र के घर पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर जानलेवा हमला किया गया। वारदात में दो नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है। कोतवाली प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि बंबावड़ गांव में नीतीश परिवार के साथ रहते हैं । उनके पिता चंद्रपाल गांव के प्रधान हैं। तीन अक्टूबर को रात्रि में साढ़े दस बजे वह अपने घर पर थे। तभी एक कार में सवार होकर अंकित व नितिश व दो अज्ञात पहुंचे। आराेपियों ने प्रधान पुत्र नीतीश पर जान से मारने के लिए गोलियां चलाकर जानलेवा हमला कर दिया। गोलियों की आवाज से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई । पीड़ित ने कोतवाली में प्रथमिकी दर्ज कराई है।