फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टर-47 में गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-47 स्थित जलवायु टावर के पीछे खाली मैदान से 960 ग्राम गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी नोएडा में मजदूरी करने वाले लोगों और नशे का सेवन करने वालों को गांजा बेचता था। सेक्टर-49 थाना पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है। थाना प्रभारी आर पी शर्मा ने बताया सेक्टर-49 थाना पुलिस गश्त के दौरान जलवायु टावर के पीछे खाली मैदान में एक युवक को गांजे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान कन्नौज जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के देवपुर गांव निवासी रवि सिंह (22) के रूप में हुई है। वह वर्तमान में सेक्टर-49 के होशियारपुर गांव में किराये के मकान में रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें