फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चिकन दुकानदार से रुपये मांगने पर मारपीट, तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र के ऐच्छर गांव में चिकन खाने के बाद रुपये मांगने पर दुकानदार से मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने स्काॅर्पियो सवार तीन-चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामले की जांच शुरू की है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। ऐच्छर गांव में अर्थ चिकन के नाम से दुकान है। मंगलवार शाम स्काॅर्पियो सवार तीन-चार युवक दुकान पर पहुंचे और चिकन खाया। दुकानदार ने खाने के रुपये मांगे तो आरोपितों से विवाद हो गया। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपितों ने दुकानदार के साथ मारपीट की और दुकान में तोड़फोड़ कर दी। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें