नोएडा। सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में पार्किंग में वाहन खड़ा करने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर लोहे की रॉड, सरिया और ईंटों से हमला करने का मामला सामने आया है। ककराला निवासी जफर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पार्किंग में वाहन खड़ा करने को लेकर अमन नाम के व्यक्ति और पार्किंग कर्मचारी जफर के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर अमन ने अपने साथियों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर जफर पर लोहे की रॉड, सरिया और ईंटों से हमला कर दिया। शिकायत के अनुसार, जफर को बचाने के लिए तौहीद, जमाल और जॉन बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। थाना प्रभारी अमित तोमर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। ब्यूरो