फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज के ध्यानार्थ::::: कमरे पर ताला, फर्श पर लाश... आखिर युवती के साथ हुआ क्या

विज्ञापन
विज्ञापन
- युवती की मौत के बाद नितिन और शीला के मोबाइल बंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। कमरे के बाहर लटका ताला उस खामोश राज को छिपाए था, जिसका अंदाजा किसी को नहीं था। खिड़की से झांकते ही फर्श पर पड़ी 19 वर्षीय मनीषा की लाश दिखाई दी। न कोई चीख सुनाई दी, न कमरे के भीतर किसी के होने का सुराग मिला। सिर के पीछे सूजन और नाक से बहता खून सवालों की ऐसी कड़ी छोड़ गया, जिसका जवाब अब पुलिस तलाश रही है।
सोमवार को याकूबपुर की गली नंबर-12 में एक किराये के कमरे में 19 वर्षीय युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव कमरे के अंदर फर्श पर पड़ा था और कमरे पर बाहर से ताला लगा हुआ था। सूचना मिलने पर फेज-2 थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


जितेंद्र ने पुलिस को बताया कि पांच-छह दिन पहले नितिन अपनी पत्नी शीला और तथाकथित साली मनीषा के साथ किराये पर कमरा लेकर रहने आया था। सोमवार शाम नितिन ने जितेंद्र को फोन कर बताया कि उसकी पत्नी और मनीषा के बीच झगड़ा हो गया है। उसने बताया कि मनीषा बेहोश हो गई है और कमरे पर कोई मौजूद नहीं है, इसलिए वह जाकर देख लें। जितेंद्र के मुताबिक, जब वह कमरे पर पहुंचा तो बाहर से ताला लगा हुआ था। उसने खिड़की से अंदर झांककर देखा तो मनीषा फर्श पर पड़ी थी और उसकी नाक से खून निकल रहा था। जितेंद्र ने वीडियो बनाते हुए कमरे का ताला तोड़ा और अंदर गया। वहां मनीषा की सांसें नहीं चल रही थीं। इसके बाद उसने नितिन और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक मृतका मनीषा के सिर के पीछे सूजन थी। हालांकि किसी भी प्रकार की बाहरी चोट मृतका के शरीर पर नहीं दिखा।


पत्नी का आधार कार्ड देकर लिया था कमरा : घटना के बाद से नितिन और शीला के मोबाइल फोन बंद हैं। केयरटेकर के मुताबिक नितिन गाड़ी चलाता है, जबकि मनीषा किसी कंपनी में काम करती थी। कमरे को किराये पर लेते समय नितिन ने केवल अपनी पत्नी शीला का आधार कार्ड दिया था।
विज्ञापन


सगी बहन नहीं थी मनीषा : थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।शुरुआती जांच में सामने आया है कि मनीषा, शीला की सगी बहन नहीं थी। वह रिश्तेदार या नितिन की परिचित हो सकती है। तीनों कासगंज के रहने वाले हैं। मनीषा के बारे में ज्यादा जानकारी जुटाने के लिए पुलिस टीम कासगंज रवाना की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें