माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। साइबर ठगों ने सेक्टर-93बी स्थित फॉरेस्ट स्पा सोसाइटी निवासी बुजुर्ग के बैंक खाते से 2.05 लाख रुपये निकाल लिए। मामले में उनके बेटे कुशाग्र मिश्रा की शिकायत पर फेज-2 थाना पुलिस ने प्राथमिकी कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार, 26 जून से 2 जुलाई के बीच किसी व्यक्ति ने अलग-अलग तरीके से खाते से रकम निकाल ली। थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि बैंक से ट्रांजेक्शन का विवरण मांगा गया है। रकम किस माध्यम से निकाली गई और किन खातों में ट्रांसफर हुई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
2: ऑनलाइन निवेश के नाम पर कारोबारी से 65 लाख ठगे
नोएडा। ऑनलाइन निवेश कर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर कारोबारी से 65 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। सेक्टर-12 निवासी अजय राय पर रकम लेकर फरार होने का आरोप है। कारोबारी पुनीत बग्गा ने सेक्टर-24 थाने में शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि अजय ने ऑनलाइन निवेश में अच्छा मुनाफा दिलाने का भरोसा देकर उनसे 65 लाख रुपये लिए। रकम वापस मांगने पर वह टालमटोल करने लगा। हाल में उसका मोबाइल बंद मिला। तलाश करने पर पता चला कि वह अपना अपार्टमेंट और सेक्टर-12 स्थित ऑफिस समेत अन्य संपत्तियां बेचकर फरार हो गया। एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि सेक्टर 24 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।