नोएडा। बाइक सवार बदमाशों ने अलग-अलग दो लोगों से मोबाइल छीन लिया। इसमें कोतवाली सेक्टर-63 व फेज थ्री पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। छिजारसी निवासी अंकुर ने पुलिस से शिकायत की है कि वह पांच अक्टूबर को सेक्टर-63 में पैदल जा रहे थे। बीडीएस टॉवर के पास बदमाशों ने उनका मोबाइल छीन लिया। उन्होंने बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया लेकिन बदमाश भाग निकले। वहीं हैबतपुर स्थित स्वर्ण एन्क्लेव निवासी हरभजन तोमर से बदमाशों ने 27 अक्टूबर को ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे पर मोबाइल छीन लिया। कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। ब्यूरो