नोएडा। सेक्टर-9 स्थित जेजे कॉलोनी में सोमवार देर रात 11वीं कक्षा की छात्रा ने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कोतवाली फेज-1 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली फेज वन के प्रभारी निरीक्षक अमित मान ने बताया कि सोमवार देर रात सूचना मिली की जेजे कॉलोनी स्थित झुग्गी में रहने वाली 11वीं की छात्रा ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छात्रा अपने माता पिता के साथ सेक्टर-9 जेजे कॉलोनी में रह रही थी। वह दिल्ली के वसुंधरा स्थित एक स्कूल से पढ़ाई कर रही थी। सोमवार रात उसने अचानक कमरे में जाकर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ब्यूरो