फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हत्या के प्रयास के मामले में वांछित बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित विभिन्न मामले में वांछित दो बदमाश गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस और चोरी की एक बाइक बरामद की है। कोतवाली प्रभारी सर्वेश चंद का कहना है कि मंगलवार को सूचना मिली कि दो वांछित बदमाश सेक्टर-153 क्षेत्र में बिजली घर के पीछे मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके से सुमित उर्फ भोला पंडित (32) और वशीम (25) को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से चोरी की बाइक बरामद हुई है। जबकि सुमित के पास से तमंचा और दो कारतूस भी मिले। गिरफ्तार आरोपी सुमित उर्फ भोला पंडित थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र का रहने वाला है। आरोपी पर आर्म्स एक्ट सहित 13 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। वहीं दूसरा आरोपी वशीम मूल रूप से जनपद संभल का निवासी है और वर्तमान में नॉलेज पार्क क्षेत्र में रह रहा था। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें