फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छेड़छाड़ के बाद महिला को दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी। जारचा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव में महिला परिवार के साथ रहती है। 13 अप्रैल को महिला अपने घर पर अकेली थी। तभी गांव के ही युवक द्वारा महिला के साथ छेड़छाड़ की गई। जब छेड़छाड़ का विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गया। पीड़ित महिला ने घटना परिजनों को बताई। उसके बाद परिजनों द्वारा कहासुनी की गई। पीड़ित महिला ने दो सप्ताह बाद कोतवाली में प्राथमिकी नामजद कराई गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें