फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 15 लाख रुपये लेकर नहीं कराया मकान का बैनामा

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में मकान का बैनामा कराने के नाम पर 15 लाख रुपये लेकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। कोतवाली प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि दुजाना निवासी जयप्रकाश ने शिकायत में कहा है कि हाथीपुर खेड़ा निवासी ओमप्रकाश ने अपना मकान 35 लाख रुपये में बेचने का सौदा किया था। 16 अक्तूबर 2014 को 15 लाख रुपये बतौर बयाना लिए गए थे। शेष रकम बैनामा के समय देने की बात तय हुई थी।आरोप है कि तय समय पर बैनामा कराने के लिए कहने पर ओमप्रकाश और उसके बेटे रवि व राजेश ने मकान बेचने से इनकार कर दिया। बाद में रुपये भी वापस नहीं किए। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने 15 लाख रुपये का चेक दिया, जो बैंक में लगाने पर बाउंस हो गया। शिकायत के अनुसार, रुपये मांगने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें