फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पड़ोसियों पर युवक को लाठी-डंडों से पीटकर घायल करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। दादरी क्षेत्र की नरेंद्र नगर कॉलोनी में बच्चों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। नरेंद्र नगर कॉलोनी निवासी भरतराम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 जून को सुबह करीब 10 बजे उसका भाई वेदराम घर पर अकेला था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले हरेराम मिश्रा के बच्चों के साथ किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के बाद हरेराम मिश्रा के पुत्र विशाल, पुत्रियां तन्नू और कुमकुम तथा उनकी पत्नी मीना देवी ने मिलकर वेदराम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। भरतराम ने बताया कि वह घायल भाई को लेकर पुलिस चौकी पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। वहीं कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार मिश्र का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें