दादरी (संवाद)। रेलवे रोड स्थित श्मशान घाट के समीप पुलिस ने जांच के दौरान एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गौतमपुरी मोहल्ला निवासी सोनू उर्फ डोंटा के रूप में हुई है। पुलिस टीम रेलवे रोड स्थित श्मशान घाट के पास जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक युवक संदिग्ध अवस्था में प्लास्टिक का थैला लेकर खड़ा दिखाई दिया। पुलिस ने युवक को रोककर पूछताछ की और उसके पास मौजूद थैले की तलाशी ली। तलाशी के दौरान थैले से करीब सवा किलो गांजा बरामद हुआ।