फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: घर के बाहर गाली-गलौज कर की फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी। मायचा गांव में सोमवार देर रात उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब स्कॉर्पियो सवार कुछ युवकों ने एक घर के बाहर फायरिंग कर दी। जानकारी के अनुसार मायचा गांव निवासी अनिल अपने परिवार के साथ गांव में रहते हैं और दूध का व्यापार करते हैं। बताया जा रहा है कि गांव में उनका कुछ लोगों के साथ प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते सोमवार देर रात उनके घर के बाहर कुछ युवक स्कॉर्पियो गाड़ी से पहुंचे। आरोप है कि वाहन पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। कुछ ही देर बाद बाहर मौजूद लोगों ने उनका नाम लेकर गाली-गलौच शुरू कर दी और धमकियां देने लगे। आरोप है कि इसी दौरान स्कॉर्पियो सवार युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी। आरोपी लगातार जान से मारने की धमकी देते रहे और कुछ देर बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें