फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बालकनी में लगी आग, समय रहते पाया काबू, जनहानि नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-निराला एस्टेट सोसायटी के फ्लैट में हुआ हादसा
विज्ञापन

-मेंटेनेंस टीम की सतर्कता से बड़ा नुकसान बचा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित निराला एस्टेट सोसाइटी में एक फ्लैट की बालकनी में बने मंदिर में जल रहे दीपक से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आसपास रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि समय रहते मेंटेनेंस विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार टावर संख्या-8 के फ्लैट नंबर-1603 में बृज किशोर अपने परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बालकनी में लकड़ी का मंदिर बना रखा था। जहां नियमित रूप से पूजा-पाठ किया जाता है। मंगलवार को पूजा के बाद परिवार के सदस्यों ने मंदिर में दीपक जला दिया। बताया जा रहा है कि दीपक की लौ धीरे-धीरे मंदिर में रखी मूर्तियों और अन्य ज्वलनशील सामान तक पहुंच गई। जिससे आग भड़क उठी। कुछ ही देर में बालकनी में रखा अन्य सामान भी आग की चपेट में आ गया और धुआं फैलने लगा। परिवार के लोगों ने शोर मचाया तो आसपास के निवासी तुरंत बाहर निकल आए और मेंटेनेंस कर्मियों को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने सोसायटी में उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों की मदद से आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें