ग्रेटर नोएडा। इकोटेक-1 थाना क्षेत्र में शनिवार को कार सवार कुछ युवकों ने बीपीएल कर्मी के साथ मारपीट कर दी। मूलरूप से हरियाणा के रोहतक निवासी सुमित इस समय ग्रेटर नोएडा की डीटीसी वेलफेयर सोसाइटी में रहते है। वो मुरशदपुर गांव के पास स्थित बीपीएल कंपनी के एचआर डिपार्टमेंट में नौकरी करते हैं। उनका आरोप है कि रोजाना की तरह शाम को 6 बजे कंपनी से निकलें। उनकी कार में दोस्त मनीष, रोहित, दिनेश व आलोक भी सवार थे। आरोप है कि कंपनी से एक किमी दूर जाने पर एक काले रंग की स्कॉर्पियो कार ने ओवरटेक कर रोक लिया और उसमें सवार युवकों ने उसके साथ मारपीट की। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।