फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मंगलवार को ही धारदार हथियार से की गई थी पशु व्यापारी की हत्या

सार

बिलासपुर के पशु व्यापारी मोहम्मद कुरैशी का शव दनकौर क्षेत्र में झाड़ियों में 48 घंटे बाद क्षत-विक्षत हालत में मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या धारदार हथियार से होने की पुष्टि हुई। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फोटो
विज्ञापन

-लगभग 48 घंटे बाद एनआईयू के निकट झाड़ियों में मिला था व्यापारी का शव, जानवरों ने किया था क्षत विछत, पोस्टमार्टम में हुआ खुलासा
दीपक शर्मा
दनकौर। बिलासपुर के पशु व्यापारी मोहम्मद कुरैशी की हत्या शव मिलने के 48 घंटे पहले मंगलवार को हो गई थी। परिजन को जब शव मिला तबतक उसकी बॉडी फूल चुकी थी। जानवरों ने उसके शव को क्षत-विक्षत भी कर दिया था। शुक्रवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात की तस्दीक की गई। दूसरी तरफ, पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई स्थानों में दबिश दे रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर हत्या के कारणों का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

व्यापारी मोहम्मद कुरैशी के शव की पोस्टमार्टम जांच के मुताबिक उसकी हत्या धारदार हथियार से हमला करके की गई थी। दो दिन तक शव दनकौर क्षेत्र के झाड़ियों में पड़ा था, इसलिए जानवरों ने शव को क्षत-विक्षत कर दिया था। वहीं, परिजन ने हत्यारोपियों पर उसकी उंगली काटने का आरोप लगाया था। पुलिस ने हत्या के मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया हुआ है। बिलासपुर में शुक्रवार को दिनभर पुलिस बल तैनात रहा। वहीं पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। कोतवाली प्रभारी मनिंदर सिंह का कहना है कि पुलिस टीम हत्यारोपियों तक पहुंच गई है, जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें