फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पड़ोसी को फंसाने की साजिश के आरोपी को मिली अग्रिम जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
(अदालत से)
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। दादरी थाना क्षेत्र में फर्जी फायरिंग कराकर एक व्यक्ति को झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश के आरोपी आकाश चपराना को अदालत से राहत मिली है। अदालत ने उसकी अग्रिम जमानत अर्जी शर्तों के साथ स्वीकार कर ली। वादी हरेंद्र नागर ने 27 अक्तूबर 2026 को दादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने पड़ोसी विकास सैन पर 25 अक्तूबर की रात जान से मारने की नीयत से फायर करने का आरोप लगाया था। पुलिस विवेचना में सामने आया कि 19 अक्तूबर की कहासुनी की रंजिश में विकास को फंसाने के लिए हरेंद्र ने अपने भतीजे प्रतीक और रिश्तेदार अतुल भाटी से खुद पर फायरिंग करवाई थी। बाद में आकाश चपराना, अभिषेक और सत्येंद्र ने घटना पर बातचीत की और सीसीटीवी फुटेज वाली डीवीआर हटा दी। पुलिस ने आकाश पर साजिश रचने और झूठी सूचना देने का आरोप लगाया था। अदालत ने अग्रिम जमानत का आधार पर्याप्त पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें