फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आज से शुरू होंगी अर्धवार्षिक परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। जिले के परिषदीय विद्यालयों में मंगलवार से शैक्षिक सत्र 2026-27 की अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू होंगी। परीक्षा से एक दिन पहले सोमवार को शिक्षक संकुल की बैठक भी आयोजित की गई। कक्षा एक से आठ तक की अर्धवार्षिक परीक्षाएं 17 से 21 नवंबर तक होंगी। पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे और दूसरी पाली दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक निर्धारित की गई है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के दिन अभिभावकों के साथ बैठक भी आयोजित की जाएगी। इस दौरान विद्यार्थियों की मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाएं अभिभावकों को दिखाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें