फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कंपनी से महंगे परफ्यूम चोरी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर स्थित फेना बैटर प्रोडक्ट्स (क्लीनर वर्ल्ड) कंपनी से महंगे परफ्यूम चोरी होने का मामला सामने आया है। कंपनी के वरिष्ठ महाप्रबंधक की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार को स्क्रैप डीलर के मालिकों और कंपनी के कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संजय कुमार सिंह ने बताया कि वह कंपनी में वरिष्ठ महाप्रबंधक हैं। उनके अनुसार पिछले कुछ समय से कंपनी का स्क्रैप उठाने वाली फर्म मैसर्स समीर इंटरप्राइजेज के मालिकों और उनके अधीन काम करने वाले कर्मचारियों द्वारा स्क्रैप उठाते समय महंगे परफ्यूम की चोरी की जा रही है। इस चोरी में कंपनी के अंदर कार्यरत कुछ कर्मचारियों की भी मिलीभगत है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से मांग की है कि जांच कर चोरी गए परफ्यूम की मात्रा बरामद की जाए और सभी संलिप्त लोगों के नाम कंपनी प्रबंधन के सामने उजागर किए जाएं, ताकि उनके खिलाफ उचित कार्रवाई हो सके। वहीं कोतवाली प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें