यमुना सिटी।
जेवर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम रामनेर से मुकीमपुर सिवारा जाने वाले रास्ते से एक आरोपी को अवैध शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान ग्राम रामनेर निवासी होमवीर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से देसी शराब के 30 पव्वे बरामद किए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह इन पव्वों को अधिक दामों पर राहगीरों को बेचता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की है। ब्यूरो