फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फर्जी रजिस्ट्री कर 10 लाख की ठगी, महिला ने दर्ज कराई एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
- सरकारी जमीन को निजी बताकर बेचने का आरोप
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ फर्जी तरीके से जमीन की रजिस्ट्री कराकर 10 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

दिल्ली निवासी लौंगश्री ने थाने में दी तहरीर में बताया कि फरीदाबाद के सेक्टर-23 निवासी सुंदर कसाना ने खुद को प्रॉपर्टी डीलर बताकर उन्हें एक जमीन दिखाई और फर्जी तरीके से उसकी रजिस्ट्री करा दी। जब वह उस जमीन पर मकान बनवाने पहुंचीं तो निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई, क्योंकि वह जमीन सरकारी थी। बाद में पता चला कि रजिस्ट्री ही फर्जी तरीके से कराई गई थी और जमीन अवैध रूप से बेची गई। पीड़िता ने बताया कि उन्होंने आरोपी को जमीन के एवज में करीब दस लाख रुपये दिए थे। जब उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी ने साफ इनकार करते हुए कहा कि पैसा वापस नहीं मिलेगा, चाहे जो कर लो। उन्होंने जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर को भी शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें