फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बैंक मैनेजर से मारपीट, जान से मारने की दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। बील अकबरपुर गांव में कार फाइनेंस की किस्त टूटने पर सूचना देने आए मैनेजर के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। घायल मैनेजर ने वहां से दौड़ कर जान बचाई। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि अच्छेजा गांव के समीप फेडरल बैंक शाखा है। बैंक में सुब्रत जैना मैनेजर हैं। बैंक से दादरी कोतवाली क्षेत्र के बील अकबरपुर गांव निवासी प्रेमवती ने कार लेने के लिए 2025 में फाइनेंस कराया था। जिसके किस्त समय पर नहीं देने के चलते टूट गई। सूचना देने के लिए प्रेमवती के घर पर मैनेजर पहुंचा। वहां पर प्रेमवती के बेटा सौरभ ने अपने कुछ साथियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। डरा सहमा मैनेजर किसी तरह निकाल कर आया । घायल ने उपचार दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में कराया। घटना के चार दिन बाद दादरी कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें