फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: निवासियों ने उठाए बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दे

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित कैपिटल एथेना सोसाइटी के निवासियों ने बिजली, पानी, सुरक्षा और मेंटेनेंस से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई है। निवासियों का कहना है कि सोसाइटी में डीजल जनरेटर (डीजी) शुल्क, बिजली आपूर्ति में बाधा, दूषित पानी की आपूर्ति, बेसमेंट में जलभराव और फायर सेफ्टी सिस्टम की खराब स्थिति जैसी समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं का सीधा असर उनके दैनिक जीवन, बच्चों की पढ़ाई और घर से काम करने वाले लोगों के कामकाज पर पड़ रहा है। निवासियों ने सोसाइटी के संबंधित प्रबंधन से इन सभी समस्याओं का जल्द ही समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें