फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रोजगार मेले में 257 युवाओं का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित रोजगार मेले में 12 कंपनियों ने भाग लिया। मेले में 437 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिया, जिनमें से 257 का विभिन्न कंपनियों के लिए चयन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी भालचंद्र त्रिपाठी ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए युवाओं से कौशल विकास पर जोर देने की अपील की। संस्थान के प्रधानाचार्य अवनीन्द्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि आईटीआई युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण के साथ बेहतर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लगातार उद्योगों के साथ समन्वय कर रहा है। इस अवसर पर जिला कौशल प्रबंधक रवि कुमार प्रजापति व पूनम सिंह भी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें