नोएडा। सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में पुलिस ने एनआईबी चौकी क्षेत्र से चाकू के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान फर्रुखाबाद निवासी अर्पित सिंह (19) के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। थाना प्रभारी अमित तोमर ने बताया कि बृहस्पतिवार रात पुलिस टीम एनआईबी चौकी क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान 21 नंबर पानी की टंकी तिराहे से जयपुरिया चौराहे की ओर जाते समय सड़क किनारे एक युवक संदिग्ध हालत में खड़ा दिखाई दिया। पुलिस की गाड़ी देखकर वह भागने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।