दनकौर संवाद। कस्बे के नजदीक खड़ी दो जेसीबी मशीनों से चोरों ने बैटरी चोरी कर ली। शुक्रवार सुबह चोरी का पता चलने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। समसपुर गांव निवासी बलराज नागर का कस्बे के नजदीक कार्यालय है। उन्होंने बताया कि रात कार्यालय परिसर में उनकी दो जेसीबी मशीनें खड़ी थीं। रात के समय दोनों मशीनों के ऑपरेटर पास के कमरे में सो रहे थे। आरोप है कि देर रात अज्ञात चोरों ने कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी। इसके बाद दोनों जेसीबी मशीनों से कीमती बैटरी चोरी कर फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि शिकायत लेकर कार्रवाई की जा रही है।