फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डांडिया खत्म होते ही सोसाइटी में कार से हुड़दंग, लोगों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
- आम्रपाली जोडियक सोसाइटी में शनिवार रात हुआ हंगमा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-120 स्थित आम्रपाली जोडियक सोसाइटी में शनिवार रात डांडिया नाइट खत्म होने के बाद कार सवार युवकों ने हुड़दंग किया है। निवासियों का आरोप है कि युवकों ने सोसाइटी में कार से स्टंट करने के साथ लोगों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस युवकों को अपने साथ ले गई। सुरक्षा गार्ड की शिकायत के आधार पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
पुलिस को दी गई शिकायत में योगेश कुमार जो सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर तैनात हैं, उन्होंने बताया कि 18 अक्टूबर की रात करीब 9:45 बजे बिना नंबर प्लेट की काले रंग की बलेनो कार सोसाइटी में दाखिल हुई थी। कुछ देर बाद कार से शोर और गाली-गलौज की आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचीं निवासी गुंजन समेत अन्य लोगों ने विरोध किया तो चालक ने उनके साथ अभद्रता की। इस दौरान टावर डब्ल्यू से एस के बीच खड़ी कई गाड़ियों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। शिकायत में बताया गया कि कार में पांच युवतियां और दो युवक सवार थे। गाड़ी के अंदर शराब की खाली बोतलें और अन्य सामान भी मौजूद था।
विज्ञापन


एओए अध्यक्ष केके मिश्रा ने बताया कि शनिवार को सोसाइटी में डांडिया कार्यक्रम आयोजित किया गया था। उनके अनुसार, कार में एक युवक अपनी दो बहनों और दोस्त के साथ आया था। पार्किंग को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद स्थिति बिगड़ गई। एओए की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। सेक्टर-120 स्थित प्रतीक लॉरेल सोसाइटी में शुक्रवार को डांडिया कार्यक्रम के दौरान कुछ युवकों को हुड़दंग करने से रोकना सोसाइटी के सचिव अविनाश कुमार को भारी पड़ गया। आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान युवकों को वापस भेजने से नाराज युवकों ने घर जाते समय उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन



पीड़ित की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। - अभय कुमार मिश्र, एडीसीपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें