ग्रेटर नोएडा। थाना बिसरख क्षेत्र में पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है। गांव बिसरख निवासी मोती राम ने अपने ही बेटे विकास पर गाली-गलौज और डंडे से मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। मोती राम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बेटे विकास ने खर्च के लिए उनसे कुछ पैसे मांगे थे। पैसे न देने पर वह गाली-गलौज करने लगा। उन्होंने गाली देने से मना किया तो आरोप है कि विकास ने उनके साथ डंडे से मारपीट कर दी। घटना 16 मई 2026 की सुबह की है। वहीं कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।