नोएडा। सेक्टर-34 के बी-4 पार्क में रविवार को पार्क वॉकर्स ने स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए सेक्टर-34 के महासचिव धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से समय-समय पर सफाई और पौधरोपण अभियान आयोजित किए जाते हैं। अभियान में संजीव महतो, किशोर सक्सेना, विष्णु शंकर पांडेय, संतराज सिंह, अजय रस्तोगी, सुखबीर नौटियाल और विक्रम सिंह समेत कई निवासी शामिल हुए। ब्यूरो