दादरी। छायसा गांव में बाइक को मॉडिफाई कराकर पटाखे की आवाज छोड़ते हुए लोगों में भय व्याप्त करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि छायंसा गांव में फुरकान परिवार के साथ रहता है। आराेपी अपनी बाइक को मॉडिफाई कराकर पटाखे की तरह छोड़ते इधर-उधर घूमता रहता है। जिससे लोगों में भय व्याप्त हो गया है। रविवार को लोगों ने आंबेडकर गेट जारचा रोड पर रोक लिया और उसको समझाने लगे तो वह झगड़ा करने लगा। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई है। संवाद