फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिना नंबर प्लेट वाहनों पर शिकंजा, थार और बलेनो जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई, नंबर की जगह लिखा था ‘नंबरदार’
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने अभियान शुरू किया और बिना नंबर प्लेट व ब्लैक फिल्म लगी दो वाहनों को जब्त कर लिया। कार्रवाई के दौरान एक काले रंग की थार और एक सफेद रंग की बलेनो कार को पकड़ा गया। दोनों वाहनों पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी, जबकि बलेनो कार पर नंबर की जगह ‘नंबरदार’ लिखा हुआ था।
विज्ञापन

परिवहन विभाग की टीम ने जांच के दौरान पाया कि दोनों वाहन निर्धारित नियमों का खुला उल्लंघन कर रहे थे। वाहनों के शीशों पर ब्लैक फिल्म भी लगी हुई थी, जो यातायात नियमों के विपरीत है। इसके बाद दोनों वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें जब्त कर लिया गया। एआरटीओ प्रशासन राजेश मोहन के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान वाहन चालकों से आवश्यक दस्तावेज भी मांगे गए। नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर दोनों वाहनों को सीज कर नॉलेज पार्क थाने में खड़ा कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें