-खरीदार पर 668 वर्ग मीटर के बदले 1638 वर्ग मीटर बेचने का आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा।
ग्रेटर नोएडा। थाना इकोटेक-3 क्षेत्र के कुलेसरा गांव में जमीन की खरीद-फरोख्त में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। हरियाणा के धर्मवीर भड़ाना की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। धर्मवीर भड़ाना ने बताया कि उन्होंने 29 अप्रैल 2013 को पवन नागर को 800 वर्ग गज भूमि बेची थी। इसका बैनामा राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज है। आरोप है कि पवन नागर ने फर्जी दस्तावेज से 1638.63 वर्ग मीटर जमीन बेची, जो उसे मिली जमीन से दोगुनी है। उसने धर्मवीर के हिस्से की जमीन भी अपना बताकर बेच दी, जिस पर अब अवैध कब्जा हो रहा है। शिकायत करने पर पवन नागर, नरेश नागर, राहुल और महाराज सिंह ने धर्मवीर को अवैध हथियार दिखाकर धमकाया। पुलिस ने चारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।