फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा के ध्यानार्थ::::: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी। कोतवाली दादरी क्षेत्र के नगर बाईपास पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार गाजियाबाद के नंद गांव निवासी रामजी शर्मा व एटा के गांव ढोघलपुर निवासी बृजेश कुमार दोनों बाइक पर सवार होकर रविवार रात में गाजियाबाद से एटा के लिए जा रहे थे। जब कोतवाली क्षेत्र के दादरी बाइपास पर पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी । टक्कर लगने के बाद दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए । सूचना पाकर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले गई जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को घटना की सूचना दी गई। पुलिस की जांच में पता चला है कि दोनों आपस में दोस्त थे। पुताई का कार्य करते थे। दोनों रिश्तेदारी की शादी में शामिल होने के लिए मोटरसाइकिल से एटा के लिए जा रहे थे। कस्बा चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र शर्मा ने बताया कि परिजन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें