फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ताला तोड़कर लैपटॉप और कीमती सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र में बंद पड़े घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर रविवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। ग्रीन एन्क्लेव चिपियाना बुजुर्ग निवासी मदन गोपाल शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 17 मार्च की सुबह हरिद्वार गए हुए थे। अगले दिन 18 मार्च की सुबह पड़ोसी सुभाष ने फोन कर घर में चोरी होने की सूचना दी। जब मदन गोपाल शर्मा वापस लौटे तो उन्होंने पाया कि उनके ऑफिस का लैपटॉप समेत अन्य घरेलू सामान गायब है। वहीं कोतवाली प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें