ग्रेटर नोएडा। कासना में ढाबा संचालक के साथ दबंगों ने खाना नहीं मिलने पर मारपीट कर दी। पीड़ित की तहरीर पर रविवार को कासना कोतवाली पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। बुलंदशहर निवासी पीड़ित रवि गौतम ने बताया कि वह श्री अमीचंद इंटर कॉलेज के बराबर में आरके होटल नाम से ढाबा चलाते हैं। 23 मई की रात होटल बंद करने के बाद विकास नामक युवक अपने एक साथी के साथ बलेनो कार से वहां पहुंचा। दोनों युवक शराब के नशे में थे और खाना मांगने लगे। जब उन्होंने होटल बंद होने और खाना खत्म होने की बात कही तो दोनों युवक आगबबूला हो गए। युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो