दनकौर (संवाद)। कोतवाली क्षेत्र के गुनपुरा गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो भाइयों पर कार चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया है। गांव गुनपुरा निवासी पंकज ने बीते 4 अप्रैल को दनकौर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि चचेरा भाई अभिषेक और मामा का बेटा सक्षम, जो फरीदाबाद का रहने वाले हैं, गांव में घर से दुकान पर सामान लेने जा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही तेजा भड़ाना, उसके बेटे सचिन और दो अन्य अज्ञात लोगों ने रंजिश के चलते उन पर बलेनो कार चढ़ा दी। घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने तेजा भड़ाना, उसके बेटे सचिन समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया था। इससे पहले मुख्य आरोपी तेजा भड़ाना को गिरफ्तार किया जा चुका है। सोमवार को पुलिस ने बेटे सचिन को भी गिरफ्तार कर लिया गया।