फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चौथे प्रयास में भी 4 दुकानों को नहीं मिला कोई खरीदार

विज्ञापन
विज्ञापन
चौथे प्रयास में भी 4 दुकानों को नहीं मिला कोई खरीदार
विज्ञापन

- आज 5 में से केवल एक दुकान पर होगी लॉटरी, उस पर आया है केवल एक आवेदन
- आवंटन होने तक प्रतिदिन के हिसाब से शराब की दुकानों को चलाने भी कोई नहीं आया
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। आबकारी विभाग के लिए 5 दुकानों का आवंटन सिरदर्द बन गया है। बार-बार प्रयास के बाद भी कोई खरीदार सामने नहीं आ रहा है। अब चौथा प्रयास भी सफल नहीं हो सका। इस बार 5 में से केवल एक दुकान पर आवेदन आया है। वो भी एकमात्र आवेदन है। जिस पर आज लॉटरी होगी। हालांकि लाॅटरी के बाद लाइसेंस फीस जमा होने पर आवंटन होगा। वहीं अब आबकारी विभाग बाकी दुकानों को अलग-अलग भाग में बांटने की तैयारी कर रहा है।

गौतमबुद्ध नगर में यमुना प्राधिकरण के आवासीय भूखंडों की तरह की शराब की दुकानों का लाइसेंस लेने के लिए भी मारामारी होती है। सैकड़ों दुकानों के लिए लाखों में आवेदन आते हैं, लेकिन इस बार आबकारी विभाग को 5 दुकानों का आवंटन कराना मुश्किल हो गया है। इन 5 में से 4 दुकानें मॉडल शाॅप हैं। जबकि एक देशी शराब की दुकान हैं। इस समय दुकानों का आवंटन करने का चौथा प्रयास चल रहा है। विभाग ने सभी दुकानों पर आवेदन मांगे थे, लेकिन केवल एक दुकान पर एकमात्र आवेदन आया। अफसरों ने बताया कि उस दुकान के आवंटन की लॉटरी बृहस्पतिवार को निकाली जाएगी। एकमात्र आवेदनकर्ता के नाम आवंटन किया जाएगा। उसे तीन दिन के अंदर लाइसेंस फीस जमा करनी होगी। उसके बाद ही लाइसेंस जारी किया जाएगा, लेकिन पिछले तीन प्रयास में लाइसेंस फीस जमा नहीं होने के कारण आवंटन नहीं हो सका। अफसरों ने बताया कि दुकानों का आवंटन नहीं होने का मुख्य कारण निर्धारित लाइसेंस फीस है। पांचों दुकानों की लाइसेंस फीस 1.50 करोड़ से 2.25 करोड़ के बीच हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि चौथे चरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बची दुकानों के स्टॉक को सायोजित किया जाएगा। दुकानों को विभाजित करने की प्रक्रिया शुरू होगी। दुकानों को प्रतिदिन के लाइसेंस पर भी चलाने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई सामने नहीं आया। विभाजित होने के बाद लाइसेंस फीस कम हो जाएगी।

चौथे प्रयास में 4 मॉडल शॉप व एक देशी की दुकान का हाल
स्थान आवेदन प्रक्रिया

अल्फा वन कॉमर्शियल बेल्ट कोई आवेदन नहीं आया
सूरजपुर कोई आवेदन नहीं आया
छपरौला-1 कोई आवेदन नहीं आया
नोएडा सेक्टर 110 केवल एक आवेदन आया
छलेरा देशी शराब की दुजान कोई आवेदन नहीं आया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें