नोएडा। छठ महापर्व पर व्रतियों और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नोएडा विधायक पंकज सिंह ने शनिवार को विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने जलपुरा, सेक्टर-110 और सेक्टर-94 समेत शहर के कई घाटों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने घाटों पर साफ-सफाई, सुरक्षा, पेयजल, प्रकाश और आवागमन की व्यवस्थाएं देखीं।