नोएडा। कोतवाली सेक्टर-49 क्षेत्र स्थित एक गांव में रहने वाला शख्स एक युवक को परेशान कर रहा है। आरोपी पार्क में ले जाकर युवक के साथ अश्लील हरकत भी कर चुका है। मामले में पीड़ित युवक की मां ने कोतवाली सेक्टर-49 में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक की मां ने पुलिस से शिकायत की है कि उनका बेटा पढ़ाई कर रहा है। उनके बेटे की गांव में रहने वाले प्रशांत नामक शख्स से दोस्ती है। आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से प्रशांत बेटे को परेशान कर रहा है। 28 सितंबर को प्रशांत ने फोन कर उनके बेटे को मेघदूतम पार्क में बुलाया। वहां अश्लील वीडियो दिखाकर गलत हरकते भी कीं। विरोध करने पर बेटे से मारपीट व धमकी दी। थाना प्रभारी अनुज कुमार सैनी ने बताया कि इस मामले में प्रशांत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ब्यूरो