फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: निकाह के बाद खुला पांच और शादियों का राज, पति के खिलाफ कोर्ट पहुंची महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
(अदालत से)
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा। बेटी को पिता का नाम और संपत्ति में वारिस बनाने का भरोसा देकर निकाह करने वाले पति पर महिला ने धोखाधड़ी की गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का दावा है कि पति पहले से कई महिलाओं से निकाह कर चुका था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और जब वह मां के साथ बिहार गई तो पति घर का सारा सामान बेचकर फरार हो गया। थाने से न्याय नहीं मिलने पर महिला ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अब न्यायालय ने उसके प्रार्थना-पत्र को परिवाद के रूप में दर्ज करने का आदेश दिया है।
महिला के अनुसार उसका पहले शरीयत के अनुसार निकाह हुआ था। जिससे एक पुत्री है। ससुराल पक्ष की प्रताड़ना और दहेज की मांग के चलते तलाक हो गया था। जनवरी 2026 में अलीवर्दीपुर गांव की मस्जिद के इमाम के जरिए उसके माता-पिता की मुलाकात सत्तार से कराई गई थी। सत्तार ने खुद को तलाकशुदा बताते हुए पुत्री को पिता का दर्जा देने, संपत्ति का वारिस बनाने और 50 वर्ग गज के प्लॉट पर मकान बनवाकर महिला के नाम करने का भरोसा दिया था। इसी भरोसे पर 15 फरवरी 2026 को शरीयत के अनुसार निकाह हुआ था। निकाहनामे में मेहर के रूप में सुंदरम एन्क्लेव पुराना अलीवर्दीपुर के पास स्थित यही प्लॉट लिखित रूप से दिया गया था। महिला ने माता-पिता से दो लाख रुपये लेकर प्लॉट की चारदीवारी कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के बाद सत्तार का व्यवहार बदल गया। एक दिन फोन पर बात करते समय महिला ने दूसरी तरफ की महिला से बात की, तो उसने खुद को सत्तार की पत्नी बताया और कहा कि सत्तार पांच और महिलाओं से शादी कर चुका है। पूछताछ करने पर सत्तार ने गाली-गलौज और मारपीट की। 17 जुलाई 2026 को वह मां के साथ अपने मूल निवास बिहार गई थी। इसी दौरान सत्तार घर का सारा सामान बेचकर फरार हो गया। चार दिन बाद बैंक कर्मी मकान पर लोन की बात करने पहुंचे। उनके साथ जालसाजी की गई। थाना ईकोटेक-3 में शिकायत देने पर कार्रवाई नहीं हुई। न्यायालय ने अहलमद को परिवाद दर्ज करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें