फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बच्चों के विवाद में गर्भवती को दांतों से काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-52 स्थित अरावली अपार्टमेंट में बच्चों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि पड़ोसियों ने गर्भवती महिला अनामिका के साथ मारपीट की और दांतों से काटकर घायल कर दिया। यह घटना तीन नवंबर की शाम करीब पांच बजे हुई। पीड़िता अनामिका के अनुसार, उनका बेटा घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले परिवार के तीन वर्षीय बच्चे रुद्र ने उनके बेटे पर पत्थर फेंके। अनामिका ने बच्चे के परिजनों से इसकी शिकायत की। आरोप है कि इससे नाराज होकर ज्योति तिवारी, उनकी देवरानी और बबलू तिवारी वहां पहुंच गए। उन्होंने अनामिका के साथ गाली-गलौज की और विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। महिला के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। अनामिका ने सेक्टर-24 थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोपियों से जान-माल का खतरा जताया है। एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि ज्योति तिवारी और बबलू तिवारी को नामजद करते हुए कोतवाली सेक्टर-24 में प्राथमिकी दर्ज की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें