फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: बेटी से संबंध बनाने की कोशिश पर पिता ने की सब्जी व्यापारी की हत्या, बहु के साथ पहले से था अवैध संबंध

Fri, 28 Apr 2023 08:40 PM IST
Digvijay Singh माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

ईद पर चांद मलिक अलीगढ़ अपने घर गया था। इसके बाद वह प्रदीप के घर पहुंच गया। प्रदीप उसे शराब पीने के बहाने बुलाकर ले गया।  फिर चांद मलिक की हत्या कर दी।   
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में अलीगढ़ के सब्जी विक्रेता चांद मलिक की हत्या के आरोपी बुलंदशहर के डिबाई निवासी प्रदीप को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रदीप फिलहाल नोएडा के फेस-2 में रह रहा था। चांद मलिक के प्रदीप की पुत्रवधु से संबंध थे और वह उसकी बेटी से भी संबंध बनाने की कोशिश कर रहा था। इसकी जानकारी होने पर प्रदीप ने चांद मलिक की हत्या की और फरार हो गया। मृतक चांद मलिक की जेब से मिले अलीगढ़ के रेल टिकट से आरोपी तक पहुंची। पुलिस ने अलीगढ़ व गोंडा आदि शहरों के सीसीटीवी फुटेज आदि खंगालकर आरोपी को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

डीसीपी रामबदन सिंह ने बताया कि आईटीबीपी कैंप के पास बुधवार सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ था। युवक की जेब से अलीगढ़ का रेल टिकट मिला था। इसके आधार पर युवक की पहचान व हत्यारोपियों की तलाश शुरू की गई। अलीगढ़ रेलवे स्टेशन की सीसीटीवी फुटेज की जांच पड़ताल के बाद युवक की पहचान अलीगढ़ के थाना रोरावर के गांव अलहदादपुर नींवरी निवासी चांद मलिक के रूप में हुई। इसके बाद ईकोटेक-3 थाना प्रभारी सुनील दत्त की टीम ने गहनता से पड़ताल कर प्रदीप को गिरफ्तार किया। प्रदीप हत्या के दौरान पहने गए खून से सने कपड़े हिंडन नदी में फेंकने आया था। इसी दौरान पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में प्रदीप ने बताया कि उसे पता चला था कि चांद मलिक के उसकी पुत्रवधु से संबंध हैं। इसके चलते वह अक्सर उसके घर आता है और अब उनकी बेटी से भी संबंध बनाने की कोशिश में था। चांद मलिक दिल्ली में सब्जी बेचने का काम करता था। चांद मलिक के दिल्ली में ही शादी के पहले से ही प्रदीप की पुत्रवधु से संबंध थे। विवाह के बाद भी आरोपी प्रदीप के घर उसकी पुत्रवधु के पास किसी ने किसी बहाने चला जाता था।


साइकिल पर बैठाकर लाया और चाकू से गोदकर कर दी हत्या

ईद पर चांद मलिक अलीगढ़ अपने घर गया था। इसके बाद बुधवार को वह अलीगढ़ रेलवे स्टेशन से ट्रेन से दादरी रेलवे स्टेशन पर आया और इसके बाद फेस-2 स्थित प्रदीप के घर पहुंच गया। प्रदीप उसे शराब पीने के बहाने बुलाकर ले गया। प्रदीप ने पहले आरोपी को शराब पिलाई और फिर साइकिल पर बैठाकर आईटीबीपी शिविर के पास एकांत स्थान पर ले आया। यहां प्रदीप ने आरोपी के पेट पर चाकू से ताबड़तोड़ वारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें