फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्कूल की बदहाली देख भड़कीं आतिशी प्रिंसिपल-अधिकारियों को लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
15 दिन में समस्याएं दूर करने के निर्देश, नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने पुल प्रह्लादपुर स्थित एमसीडी स्कूल का औचक निरीक्षण किया

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पुल प्रह्लादपुर स्थित एमसीडी स्कूल की बदहाल स्थिति देखकर शिक्षा मंत्री आतिशी ने प्रधानाचार्य और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने 15 दिन में स्कूल की समस्याएं सुधारने के लिए कहा, वर्ना दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।


शिक्षा मंत्री ने शुक्रवार सुबह लाल कुआं पुल प्रह्लादपुर स्थित एमसीडी स्कूल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि स्कूल में चारों ओर कूड़े का अंबार है। शौचालय टूटे पाए गए। कक्षा में बेंच नहीं होने के कारण बच्चे फर्श पर बैठे मिले। स्कूल में बच्चों के पीने के लिए पानी नहीं है। स्कूल परिसर में अवैध कब्जा किया गया है। सालों से नई बिल्डिंग का निर्माण चल रहा, लेकिन इसकी गति बेहद धीमी है। बच्चे टीन शेड में बैठने को मजबूर हैं। स्टोर रूम कबाड़खाना बना हुआ है और उसकी छत कभी भी टूट कर गिर सकती है, जो बच्चों के लिए असुरक्षित है। झूले टूटे हुए है, स्कूल की दीवारें टूटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्कूल की इस दशा की देखकर शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि स्कूल में सफाई की बदतर स्थिति यहां पढ़ने वाले बच्चों के भविष्य के प्रति स्कूल प्रशासन के असंवेदनशील रवैये को दर्शाती है। शिक्षा को लेकर ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती। प्रिंसिपल और शिक्षा अधिकारियों को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि वो स्कूल को जिम्मेदारी से चलाएं, अन्यथा निलंबन के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें