स्योहारा। महिला के साथ ससुर ने दुष्कर्म किया, पति भी साथ नहीं दे रहा है। पीड़िता ने तहरीर दी है। पुलिस प्रथम दृष्टया बंटवारे का मामला मानकर चल रही है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसका निकाह पांच फरवरी को सहसपुर के एक मोहल्ला निवासी युवक से हुआ। आरोप है कि सात सितंबर की रात ससुर ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। जब पीड़िता ने पति को पूरी बात बताई, तो उसने उल्टा उसे तलाक की धमकी दे दी। पीड़िता अपने मायके गई और वहां से परिजनों संग थाने पहुंचकर ससुर के खिलाफ लिखित तहरीर दी।
आरोप है कि चार दिन बीतने के बाद भी स्योहारा पुलिस ने अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया। थाना प्रभारी सतेंद्र ने बताया कि प्रथम दृष्टया आभूषणों के बंटवारे का मामला सामने आया है। फिर भी मामले की जांच की जाएगी।