फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे हुआ खुलासा: आशिक संग बेटी को देख खौला पिता का खून, चला दी गोली; पहले प्रेमी पर ही लगाया था फायरिंग का आरोप

Tue, 25 Jun 2024 07:06 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

सार

दनकौर के एक गांव में दो दिन पहले एक एक किशोरी को गोली मारने की घटना में पुलिस जांच के बाद स्पष्ट हुआ है कि प्रेमी के साथ देख लेने पर नाराज होकर किशोरी के पिता ने ही उस पर गोली चलाई थी।
विज्ञापन
पिता ने बेटी पर चलाई गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी के साथ बेटी को देखकर अवैध हथियार से गोली चलाने वाले पिता को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। घायल किशोरी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


दनकौर के एक गांव में दो दिन पहले एक एक किशोरी को गोली मारने की घटना में पुलिस जांच के बाद स्पष्ट हुआ है कि प्रेमी के साथ देख लेने पर नाराज होकर किशोरी के पिता ने ही उस पर गोली चलाई थी। पिता का इरादा किशोरी की हत्या करने का था। गोली चलाने के लिए अवैध हथियार का इस्तेमाल किया गया था। 

इससे पहले घटना के बाद पिता ने युवक पर गोली मारने का आरोप लगाया था, जिसके बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब जांच में पिता का नाम उजागर होने के बाद से वह फरार हो गया था। जबकि किशोरी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें